Bijnor News : सुबह 5 बजे से 8 बजे तक निशुल्क खुलेगा इंदिरा पार्क 

बिजनौर । वन विभाग ने इंदिरा पार्क को अब प्रातः 5:00 बजे से 8:00 बजे तक आम लोगों के लिए निशुल्क  खोले रखने का फैसला किया, पहले वन विभाग ने पार्क में प्रवेश के लिए  ₹10 प्रति व्यक्ति शुल्क लगाया था। भारी विरोध के चलते वन विभाग को यू टर्न लेना पड़ा । उधर वन विभाग ने पार्क के रखरखाव के लिए नगर पालिका परिषद बिजनौर से चार सफाईकर्मी व इतने ही माली उपलब्ध कराने को कहा है ।
गौरतलब है कि 21 सितंबर से वन विभाग ने एकमात्र इंदिरा पार्क को आम लोगों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, साथ ही पार्क में प्रवेश के लिए ₹10 का शुल्क लगा दिया था, सुबह घूमने वाले बुजुर्ग,बच्चों तथा महिलाओं ने इस शुल्क का जमकर विरोध किया था । वन विभाग ने इको विकास समिति के माध्यम से मासिक पास के रूप में बुजुर्गों से दो सौ तथा आम लोगो से तीन सौ रुपये वसूलने शुरू कर दिए थे । अब जब आम लोगों में वन विभाग के क्रियाकलाप का विरोध हुआ तो वन विभाग को अपने आदेश में संशोधन करना पड़ा। वन विभाग द्वारा संचालित इको विकास समिति की विज्ञप्ति में इंदिरा पार्क आम लोगों के लिए प्रातः 5:00 बजे से 8:00 बजे तक खोले रखने का निर्णय लिया गया। वन विभाग के  निर्णय की आम लोगों द्वारा सराहना की जा रही है ,वहीं लोगों ने इंदिरा पार्क को पूरी तरह निशुल्क रखे जाने की मांग की है,ताकि आम लोगो स्वच्छ हवा में सांस ले सके ।

  • Related Posts

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    मुजफ्फरनगर। समन्वय समिति सत्ताईस वाडा के तत्वाधान मे…

    Continue reading
    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’