सी पी आई (एम) का जौकटिया ब्रांच सम्मेलन सम्पन्न

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बेतिया मझौलिया लोकल कमेटी के अन्तर्गत जौकटिया ब्रांच का सम्मेलन जिला कमेटी सदस्य कामरेड चम्पा देवी के झंडोत्तोलन तथा कामरेड रसीद मियां की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में शहीद वेदी पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए पार्टी के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए लोकल मंत्री सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि इसी 12 सितंबर को पार्टी के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी का निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी को बहुत ही क्षति हुई है। सीताराम येचुरी पिछले पचास वर्षों से संसद से लेकर सड़क तक एक अविरल योद्धा के रुप में पहचान बनाई थी। यह कमी राजनीति में जरुर अनुभव होगी।
सम्मेलन में सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मेलन एक ऐसी परिस्थिति में हो रहा है जहां केन्द्र की भाजपा सरकार देश को अडानी एवं अंबानी के हाथों बेच रही हैं। यह सरकार घोर सम्प्रदायिक है। यह अपने गुप्त एजेंडा को लगातार बढ़ाकर देश में तनाव एवं नफरत पैदा कर असली मुद्दे से जनता का ध्यान हटा रही है।
जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड शंकर कुमार राव ने अपने समापन भाषण में कहा कि हमारी पार्टी चाहती है कि मजदूरों को छ सौ प्रतिदिन मजदूरी मिले। पांच हजार रुपया वृद्धा पेंशन ,तीन यूनिट मुफ्त बिजली मिले।इन सभी सवालों पर हमारी पार्टी लगातार आन्दोलन कर रही है। अंत में जौकटिया शाखा का चुनाव हुआ उतरीं जौकटिया ब्रांच के सचिव कामरेड मुस्तकीम साईं तथा दक्षिणी जौकटिया के सचिव कामरेड छठू भगत हुए। सम्मेलन में मुस्ताक मियां, चम्पा देवी,फुलमती देवी,बाढ़ू राम,दीप लाल, रसीद मियां, बिहारी महतो, कैलाश यादव, महावीर राम, रुक्मिणी देवी, झौरी देवी, आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार