नेपाल: मुख्यमंत्री के सौ दिन पूरा होने पर किया पत्रकार सम्मेलन

जनकपुरधाम(नेपाल ) । मधेश प्रदेश सरकार के सौ दिन कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को मशाला काटेज के सभागृह में पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया।इस पत्रकार सम्मेलन में मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने मधेश प्रदेश में किए कार्य तथा आगामी कार्य योजना के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में मधेश स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में 50सीट एम.वी.बी.एस पढ़ाई की स्वीकृति करवायी है।
इसी तरह कृषि क्षेत्र में किसानों को फसल को सुरक्षित हेतु 16कोल्ड स्टोरेज निर्माण हेतु पहल किया जा रहा है।पशु चिकित्सालय को सुदृढ़ किया जाएगा।चलंत पशु चिकित्सा गाड़ी की व्यवस्था किया जाएगा।जो गांव गांव जाकर बीमार पशुओं को इलाज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि राम जानकी अन्तर्राष्ट्रीय रंगशाला का डीपीआर तैयार किया जा चुका है। इसके निर्माण के बाद जनकपुरधाम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल,सार्क स्तरीय खेल आयोजित किए जायेंगे। जिससे जनकपुरधाम का विकास और हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार को एक लाख का स्वास्थ्य वीमा तथा दस लाख का दुर्घटना वीमा मधेश सरकार लागू करने जा रही है।
मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि मधेश के युवा नशीली दवा के शिकार हो रहे हैं जो चिंता का बिषय है इसलिए इस रोकथाम हेतु बिहार सरकार से मिलकर पहल की जाएगी तथा नशा शिकार युवकों को अच्छे भविष्य के लिए सुधार केन्द्र को व्यवस्थित किया जाएगा। प्रत्येक पालिका में मधेश सरकार कमसे कम पांच किलोमीटर सड़क निर्माण करेगी। मधेश में बढते अपराध को रोकने हेतु बिशेष पहल करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। किसान को सिंचाई तथा खाद बीज सुलभ हेतु मधेश सरकार बिशेष ध्यान दें रही है। पर्यावरण रक्षा हेतु अधिक पौधारोपण तथा वन विनाश रोकथाम हेतु टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। मधेश के मठ, मंदिर,सरोवर,मजार के विकास के लिए मधेश सरकार ध्यान दें रही है। शिक्षा के विकास हेतु मधेश सरकार बजट में विशेष ध्यान देगी। धन्यवाद ज्ञापन भौतिक पूर्वाधार मंत्री सरोज कुमार यादव ने की।इस कार्यक्रम में मधेश सरकार के मंत्री पवन जायसवाल, त्रिभुवन साह सहित कई मंत्री, महाधिवक्ता सुरेन्द्र महतो, नीति आयोग के उपाध्यक्ष तथा सदस्य सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।मंच संचालन मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अनिल कुमार कर्ण ने किया।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी