रानीगंज थाना द्वारा दुर्गोत्सव समन्वय बैठक, 75 दुर्गापूजा पूजा कमेटियों को 85 हजार के चेक सौंपे गए

रानीगंज : रानीगंज थाना द्वारा आगामी दुर्गोत्सव को लेकर बुधवार की देर शाम रानीगंज बड़ा बाजार स्थित सीताराम जी भवन में एक समन्वय बैठक आयोजित किया गया। बैठक में रानीगंज इलाके के दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान 75 पंजीकृत दुर्गा पूजा समितियों को पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से 85 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।
इस बैठक में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के अलावा डीसी धुर्बो दास,एसीपी सेंट्रल टू विमान मिर्धा,रानीगंज थाने के प्रभारी विकास दत्ता,पंजाबी मोड़ फांड़ी प्रभारी रविन्द्रनाथ दलाई,बल्लवपुर फांड़ी प्रभारी सोमेन बनर्जी,निमचा फांड़ी प्रभारी मलय दास सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तृणमूल कांग्रेस रानीगंज शहर के अध्यक्ष रुपेश यादव, आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदु भगत,रानीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता,रानीगंज चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के पुर्व अध्यक्ष अरुण भरतिया,सचिव अरुणोमोई कुंडू,समाजसेवी तापस तिवारी और पार्षद डॉ. एस माजी समेत पूजा केमेटी के सदस्यगण मौजूद थे।

इस दौरान डीसी धुर्व दास ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और प्रशासनिक सहयोग के साथ त्योहार को सफल बनाने की अपील की।
विधायक तापस बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह अनुदान पूजा आयोजकों को आर्थिक मदद प्रदान करेगा, जिससे वे भव्य और सुरक्षित तरीके से दुर्गोत्सव मना सकें।
पूजा समितियों ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त करते हुए इस आर्थिक सहायता को महत्वपूर्ण बताया, जिससे आयोजन की तैयारियों में बड़ी मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    झारखंड के गिरिडीह जिले के तेलोडीह पंचायत में…

    Continue reading
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    • By TN15
    • August 20, 2026
    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    • By TN15
    • August 20, 2026
    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    • By TN15
    • August 20, 2026
    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    • By TN15
    • August 20, 2026
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    • By TN15
    • August 20, 2026
    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    • By TN15
    • August 20, 2026
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया