अंडाल के मुकुंदपुर इलाके मे बारिश के कारण कुआं हुआ जमींदोज, लोगों मे दहशत

अंडाल। बारिश के कारण एक पूरा कुआं जमींदोज हो गया। इसको लेकर पुरे इलाके के लोगों मे दहशत का माहौल है घटना बुधवार सुबह अंडाल ब्लॉक के खांद्रा ग्राम पंचायत के मुकुंदपुर गांव के बाउरी पाड़ा इलाके में बारिश के कारण एक कुआं जमीन में धंस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गांव का एकमात्र कुआं था जहां गाँव के लोग उस कुएं से पानी भरते थे। कल तक कई लोग इस कुआं से पानी ले चुके हैं।

बुधवार सुबह जब दो महिलाएं कुआं से पानी लेने आईं तो उन्होंने देखा कि आसपास का इलाका हिल रहा था और दरारें आ गई हैं। भयभीत होकर दोनों महिलाएं वहां से हट गईं और पलक झपकते ही कुंआ जमींदोज हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लेकिन किसी जानमाल के नुकसान या दुर्घटना की खबर नहीं है। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है।उनके मुताबिक लगातार बारिश के कारण मिट्टी के नरम होने के कारण ऐसा हुआ होगा.स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाओं से बचने के लिए कुएं के चारों ओर बांस की बैरिकेडिंग कर दी है ताकि कोई भी बच्चा या जानवर इस क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।

  • Related Posts

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

    Continue reading
    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया