पं. दीनदयाल उपाध्याय के विजन के कारण ही राजनीतिक दलों के एजेंडे में गांव-गरीब, किसान व महिलाएंः सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, मुख्यमंत्री ने भाजपा सदस्यता महाभियान के तहत पांच लोगों को बनाया सदस्य

चुनाव का कुरुक्षेत्र होता है बूथः सीएम

बोले- अंत्योदय के प्रणेता, महान चिंतक व विचारक थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

ऋषि तिवारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता, महान चिंतक, विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चारबाग रोड स्थित केकेसी कॉलेज के समीप दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदस्यता अभियान के तहत पांच लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।

 

पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव-गरीब, किसान व महिलाएं

सीएम योगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव, गरीब, किसान, समाज के दबे-कुचले लोगों व महिलाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने की दृष्टि है और उस तबके लिए सहानुभूति है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी उनका उद्घोष था। वे कहते थे कि आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर नहीं, बल्कि सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति के माध्यम से की जानी चाहिए।

 

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को जो दृष्टि दी थी, वह आज भी प्रासंगिक

 

सीएम योगी ने कहाकि 70 वर्ष पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को जो दृष्टि दी थी, वह आज भी प्रासंगिक बनी है। इसी का परिणाम है कि कोरोना महामारी के दौरान से ही देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय, 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना का निशुल्क सिलेंडर, 4 करोड़ गरीबों को मकान, 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हुआ है। यह दृष्टि समाज को समग्र रूप से विकास के पथ पर अग्रसर करने, सामाजिक विकास के माध्यम से सांस्कृतिक उत्थान व राष्ट्र के समग्र विकास की रूपरेखा को बढ़ाने की है।

हम सभी कर रहे नए भारत का दर्शन

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उस विजन को दस वर्ष से धरातल पर उतारकर हम सभी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने पं. उपाध्याय की जयंती को अपने सदस्यता महाभियान की तिथि के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। लखनऊ महानगर की टीम बधाई की पात्र है, जिसने हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने के बड़े अभियान को अपने हाथ में लिया है।

 

बूथ ही चुनाव का कुरुक्षेत्र होता है

 

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि चुनाव जिला, संसदीय-विधानसभा क्षेत्र स्तर पर नहीं लड़ा जाता है, बल्कि चुनाव का कुरुक्षेत्र बूथ होता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ मजबूत है तो चुनाव पक्ष में है। इसी बुनियादी बात को ध्यान में रखकर भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित हुई है। सीएम ने कहा कि सदस्यता महाभियान का लक्ष्य प्रदेश के सभी 75 व सांगठनिक दृष्टि से सभी 98 जनपदों में तेजी से आगे बढ़ना चाहिए।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद सुशील तिवारी, बूथ अध्यक्ष मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

 सीएम ने पांच लोगों को बनाया भाजपा का सदस्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदस्यता महाभियान के तहत बुधवार को पांच लोगों को भाजपा से जोड़ा। सीएम ने कहा कि भाजपा ने देश-प्रदेश व बूथ के लिए जो लक्ष्य तय किया है, हमारे कार्यकर्ता उसे आसानी से प्राप्त करेंगे। लखनऊ महानगर ने अब तक दो लाख 52 हजार 494 सदस्य बनाए हैं।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    महिला हिंसा बंद करो, सम्मान, सुरक्षा और समानता…

    Continue reading
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि