दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर

 राकेश जाखेटिया 

दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन के मार्गदर्शन में रविवार 15 सितंबर 2024 को शाह ऑडिटोरियम राज निवास पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया । कार्यशाला में संविधान की रचना , संगठन में संवाद कौशल , पदाधिकारी के कर्तव्य एवं अधिकार, समूह में काम करने की कला आदि पर समझाया गया ।


अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा से पधारे श्री सतीश चरखा द्वारा एक कार्यशाला लगाकर सभी को प्रशिक्षित किया गया । कार्यक्रम 5 घंटे तक चला । लगभग 150 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया ।
उत्तरांचल के संयुक्त मंत्री श्री ओम जी तापड़िया , अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति के सदस्य श्री महेश रांदड तथा अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने भी भाग लिया । श्रीमती किरण लड्ढा ने संगठन एवम कार्यकर्ताओं के बीच की भूमिका को विस्तार से समझाया ।
दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन के मंत्री श्री मनीष भंसाली के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली प्रदेश के 4 क्षेत्रीय जिलों के अध्यक्ष अनिल गगरानी, राकेश माहेश्वरी, अशोक सोमानी, , सुरेंद्र महेश्वरी के द्वारा आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की व्यवस्था को दिल्ली प्रदेश के महेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष बादल महेश्वरी ( असावा ) , चारो प्रदेश के मंत्री अंशुल महेश्वरी, राजीव महेश्वरी, लक्ष्मी नारायण सोमानी एवं विशाल महेश्वरी के नेतृत्व में की गई थी

दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष नीरज पल्तानी जी एवं डॉक्टर एस एन चांडक ने अपने-अपने कार्यकाल के अनुभव को कार्यकर्ताओं को बताया ।
समय अभाव के कारण समाज के रीति रिवाज पर, समाज शिक्षित कैसे हो , शिक्षा रोजगार उन्मुख कैसे हो , संस्कारों पर , समाज के बच्चे गलत संगत में ना पड़े, समय पर बच्चों की शादी आदि अनेकों विषयों पर चर्चा ना हो सकीं।

भाजपा से विवेक काबरा, डी के राठी, मिडिया जगत से राकेश जाखेटिया , विकास महेश्वरी (बॉबी) , मनोज जाखेटिया आदि अनेकों गणमान्य सदस्यों ने प्रशिक्षण में भाग लिया ।सभी समाज के समर्पित कार्यकर्ता नाश्ता एवं भोजन के दोरान आपस में अभिवादन एवं संवाद करते दिखाई दिए ।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?