झाझा: सौतेले भाई ने पत्नी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से वृद्ध की कर दी हत्या

 जमीन हड़पने की नीयत

जमुई। जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजला गांव में जमीन हड़पने की नीयत से 13 सितंबर की रात सोए अवस्था में सौतेले छोटे भाई मनोज यादव अपनी पत्नी बेबी देवी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर काशी यादव को बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 सितंबर रविवार को मौत हो गई। उंसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई फिर शव को सदर अस्पताल लाया गया।परिजन ने बताया कि काशी यादव को पुत्र नहीं है उसे सिर्फ चार पुत्री ही है। वे अपने हिस्सा की जमीन पुत्री को देना चाहते थे, लेकिन उनका छोटा भाई मनोज यादव जमीन हडपना चाहता है। जमीन लिखवाने को लेकर कई बार मारपीट भी कर चुका है। कुछ दिन पहले काशी यादव अपने जमीन का सर्वे करवाए थे। जमीन का बंटवारा होने वाला था। इसी रंजिश में जब काशी यादव सोए हुए थे तो छोटे भाई मनोज यादव अपनी पत्नी बेबी देवी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उंसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक काशी यादव का शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा हुआ है। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026