सिनेमाई निर्माताओं को मिलेगा बिहार का आतिथ्य भाव : नीतीश मिश्रा

 इंपा पहुंचे बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने फिल्मकारों को किया आमंत्रित,  हिन्दी फिल्मों के निर्माताओं को 25 प्रतिशत तक और क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी की घोषणा

मुंबई/पटना।  बिहार सरकार में पर्यटन विभाग के नवनियुक्त मंत्री नीतीश मिश्रा अपने मुंबई यात्रा के दौरान इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्युसर्स असोसिएशन (इंपा) के आमंत्रण पर फिल्म निर्माताओं से मिलने अंधेरी (पश्चिम) स्थित इंपा हाउस पहुंचे। यहां उनका स्वागत इंपा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा और अन्य पदाधिकारियों ने किया। इंपा सदस्यों से बात करते हुए नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं, विरासतों तथा सभी धर्मों के पवित्र स्थलों के केंद्र रहा है। धार्मिक समन्वय के लिए बिहार भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हम यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिनेमाई निर्माताओं को भी आमंत्रित कर रहे हैं जहां का आतिथ्य सत्कार बेहद प्रसिद्ध है, हम उस भाव को पर्यटन विभाग के कार्यक्रमों, योजनाओं और नीतियों में लाएंगे। बिहार फाउंडेशन के आंमंत्रण पर मुंबई पहुंचे श्री मिश्र ने इंपा के सदस्यों से कहा कि पर्यटन संपदाओं से समृद्ध इस प्रदेश में पर्यटन उद्योग और शूटिंग की असीम संभावनाएं है। पर्यटन को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए पर्यटन स्थलों को विकसित कर बुनियादी सुख-सुविधाओं का समुचित प्रबंधन करने का कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार में शुटिंग करने वाले हिन्दी फिल्मों के निर्माताओं को 25 प्रतिशत तक और क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए 15 दिनों में हम एक पूर्ण निति की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर इंपा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा, सिनीयर वाईस प्रेसिडेंट सुषमा शिरोमणि,वाईस प्रेसिडेंट सुरेन्द्र वर्मा उर्फ टीनू वर्मा,ट्रेजरार बाबू भाई थीबा,जनरल सेक्रेटरी कुक्कू कोहली,जनरल सेक्रेटरी (एफएमसी) निशांत उज्जवल,फिल्म निर्माता अशोक पंडित, संजीव सिंह (बॉबी),सेक्रेटरी अनिल नागरथ आदि ने बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के नवनियुक्त मंत्री नीतीश मिश्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर इंपा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने फिल्मकारों को बिहार में सुविधाएं देने पर पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा और बिहार सरकार का आभार जताया।

  • Related Posts

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले भरत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    • By TN15
    • June 25, 2026
    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    • By TN15
    • June 25, 2026
    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा