राशनिंग व्यवस्था में सुधार एवं राशन डीलरों द्वारा की जा रही मनमानी व घटतोली, कालाबाजारी के खिलाफ नोएडा राशन कार्यालय पर जनवादी महिला समिति ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

नोएडा । गौतम बुध नगर में सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमिताओं/ समस्याओं और अधिकारियों की मिली भगत से राशन डीलरों द्वारा की जा रही मनमानी, घटतोली, कालाबाजारी करने के खिलाफ 09 सितंबर 2024 को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी कार्यालय सेक्टर- 6, नोएडा पर प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ व जिलाधिकारी और जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी गौतम बुध नगर को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी नोएडा श्री सोनू अग्रवाल को दिया।

दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि राशन डीलरों द्वारा की जा रही मनमानी,घटतोली जमाखोरी, कालाबाजारी व अशोभनीय व्यवहार पर रोक लगाकर नियमित रूप से दुकान खुलवाकर सही तरीके से राशन वितरण कराना सुनिश्चित किया जाए, प्रत्येक राशन कार्ड पर ₹2 की दर से 35 किलो (गेहूं चावल) अनाज प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाए साथ ही दाल, चीनी, नमक, खाद तेल, साबुन आदि आवश्यक वस्तुएं सस्ती दरों पर दी जाएं, अंत्योदय व बीपीएल कार्ड का लक्षित कोटा बढ़ाया जाए और वृद्ध, विकलांग, बेसरा, विधवा एवं न्यूनतम वेतन पाने वाले मज़दूरों /कामगारों के बीपीएल व अंत्योदय कार्ड बनाए जाएं, बिना नोटिस दिए राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई बंद की जाए तथा जिन पात्र नागरिकों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके कैंप लगाकर कार्ड बनाया जाए आदि मांगे की गई है।
प्रदर्शन का नेतृत्व व संबोधन जनवादी महिला समिति जिला प्रभारी आशा यादव, जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, सचिव चंदा बेगम, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, जिला कमेटी के नेता सुमन राय, कल्पना, सलमा, रूबी, संगीता, मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू नेता भारत डेंजर, सीपीआई(एम) जिला कमेटी नेता हरकिशन आदि ने किया।
प्रदर्शनकारियों को क्षेत्रीय खाद आपूर्ति अधिकारी ने सभी समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
जनवादी महिला समिति की जिला प्रभारी आशा यादव ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हमारी समिति और बड़ा आंदोलन करेगी।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश