तेजस्वी यादव के बगल में ब्लू जैकेट वाली वुमन कौन?

 इनकी मुस्कान की खूब हो रही चर्चा

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पटना वाले दफ्तर में गुरुवार को अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कार्यक्रम था। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पहुंचना था, लेकिन सबको चौंकाते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी आ गए। तेजस्वी के साथ लालू को आते देख कार्यक्रम में आए तमाम लोग भौंचक्के रह गए। हालांकि लालू प्रसाद यादव को अपने बीच देखकर कार्यकर्ताओं की खुशी साफ तौर से झलक रही थी। इस कार्यक्रम में बिहार के कोने कोने खासतौर से कुशवाहा समाज के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण के अनुरूप आरजेडी के तमाम कुशवाहा नेता यहां मौजूद भी दिखे।
अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर तेजस्वी यादव जब मंच पर भाषण देने के लिए खड़े हुए तब एक वुमन उनके पीछे दिखीं। तेजस्वी यादव जब तक भाषण देते रहे वह वुमन उनके पीछे ही खड़ी रहीं। गौर करने वाली बात यह रही कि वह वुमन तेजस्वी यादव के भाषणों पर लगातार ताली बजा रही थीं और मुस्कुराती दिखीं। व्हाइट शर्ट के ऊपर नीले रंग की जैकेट पहनी वह वुमन लगातार लोगों का ध्यान खींचती दिखीं। खासकर तेजस्वी यादव का भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो वहां भी व्यूजअल में वह वुमन लगातार मुस्कुराती दिखीं। इसके बाद कई लोगों के मन में सवाल उठे कि आखिर वह वुमन कौन है जो तेजस्वी यादव के ठीक पीछे मंच पर दिखीं।
तेजस्वी यादव के बगल में खड़ी वुमन का नाम मधु मंजरी हैं। वह पेशे से सोशल वर्कर हैं। पटना में रहकर राजनीति करने वाले ज्यादातर लोग इन्हें जानते पहचानते हैं। कुशवाहा जाति से आने वाली मधु मंजरी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में जुटी हैं। वह अक्सर पटना और इसके आसपास के इलाकों में लोगों को अलग अलग मसलों को लेकर जागरूक करती रही हैं। मधु इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी से भी जुड़ी रही हैं। पिछले कुछ समय से मधु आरजेडी से जुड़ी हैं। मधु के बारे में बताया जाता है कि वह विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। दुख की बात यह है कि कोरोना काल में मधु अपने पति को खो चुकी हैं। वह राजनीति में संघर्ष करने के साथ अपने परिवार का भी पालन पोषण करती हैं।
आरजेडी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने शहीद जगदेव प्रसाद के लिए भारत रत्न देने की मांग रखी। साथ ही नारा दिया किया कि ‘कुशवाहा और यादव भाई-भाई’। इसके अलावा कहा कि लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने कुशवाहा जाति से आने वालों को सबसे ज्यादा प्रत्याशी बनाए। साथ ही यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी ज्यादा से ज्यादा कुशवाहा नेताओं को टिकट देगी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट