बिहार एनडीए में दरार!

 जदयू एमएलसी संजय सिंह का दंभ भरने वाला वीडियो लीक, खुली गठबंधन की कलई

 पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी देरी है। किसी भी पार्टी के गठबंधन के बीच सीटों का अब तक कोई बंटवारा नहीं हुआ है। सीट बंटवारे में भी अभी देरी है। लेकिन उससे पहले ही एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घमासान होने की आहट सुनाई देने लगी है। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जदयू के एमएलसी संजय सिंह ने यह ऐलान कर दिया है कि वह बीजेपी के सीटिंग सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
बिहार में जेडीयू, बीजेपी, लोजपा (आर) हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गठबंधन है। अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन तैयारी में जुटा है। इन सबके बीच जदयू और बीजेपी में टकराव की आहट सुनाई देने लगी है। बताते चलें की पटना जिले की बाढ़ विधानसभा हम आपको बताते चलें कि पटना जिले के बाढ़ विधानसभा सीट ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की है। जो बीजेपी के विधायक हैं। बाढ़ क्षेत्र में उनका दबदबा है। ऐसे में यदि संजय सिंह बाढ़ क्षेत्र से चुनाव लड़ने के फैसले से पीछे नहीं हटे तो यहां दोनों पार्टियों के बीच मतभेद पैदा हो सकते हैं।
दरअसल, संजय सिंह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के बीच खड़े होकर हर हाल में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह हर हाल में बाढ़ से चुनाव लड़ेंगे। दुनिया की कोई ताकत उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने यह भी कहा ‘जब ठान लिया है तो करेंगे।’ उन्होंने कहा ‘चिंता मत कीजिए, बाढ़ से ही लड़ेंगे…चिंता मत कीजिए। एट एनी कॉस्ट बाढ़ से ही लड़ेंगे।’
उन्होंने आगे कहा- जब मन बन जाता है ना तो युद्ध के मैदान में आगे क्या कभी घबराना नहीं चाहिए। यह लोग भूल गए हैं कि हम अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे यदि आप लोगों का आशीर्वाद रहा तब। एमएलसी संजय सिंह ने कहा की बाढ़ की जनता चाहती है कि मैं यहां से चुनाव लड़ूं इसलिए जनता की भावना का सम्मान करते हुए हो वह बाढ़ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए