गायघाट में महिला सरपंच सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की राजद की सदस्यता

 तेजस्वी के विधायक ने किया नए लोगों का स्वागत

 कहा:एनडीए सरकार के नेताओं के कथनी-करनी में अंतर
 जाती के नाम पर बांटा जा रहा समाज
 बढ़ रहा विवाद-अत्याचार

दीपक तिवारी

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट प्रखंड के लक्ष्मण नगर पंचायत के हनुमान नगर में मंगलवार की संध्या आयोजित कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण नगर पंचायत की सरपंच सरिता देवी, सूरज कुमार,वार्ड सदस्य संतोष कुमार, कर्मवीर महतो, धर्मवीर महतो, मनोहर महतो, विनोद महतो, राजेश महतो, वकील महतो, धनराज महतो आदि ने नुनिया समाज के दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान इन्होंने कहा कि वे लोग राजद की कार्यशैली और तेजस्वी यादव के समरस समाज की कार्यनीति एवं स्थानीय विधायक के सहज कार्य शैली से प्रभावित होकर राजद की सदस्यता ग्रहण की है। इन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। इस दौरान गायघाट से आरजेडी विधायक निरंजन राय ने नए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का पार्टी के गमछा एवं दुपट्टा आदि से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इन लोगों के आने से पार्टी जमीनी स्तरों पर मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के कथनी और करनी में अंतर से बहुत बड़ा तबका आहत है। एनडीए सरकार के नेता जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम करते हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद बेहतर विकल्प बन रही है। इस मौके पर गायघाट के पूर्व प्रमुख शिव शंकर राय, मीडिया प्रभारी रेहान शेख, कटरा प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव, सत्यनारायण राय, छोटे लाल राय आदि भी थे।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए