शर्मनाक: जबरन शराब पिलाई और बर्थडे पार्टी के बाद उत्तर प्रदेश की दो लड़कियों संग बिहार में गंदा काम

 बक्सर। बिहार के बक्सर में दो नाबालिग डांसर लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। ये दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश से एक कार्यक्रम में डांस करने आई थीं। आरोप है कि छह लोगों ने इनके साथ रेप किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र के एक सामुदायिक भवन में हुई। लड़कियों का आरोप है कि उन्हें जबरन शराब पिलाई गई और बर्थडे पार्टी के बाद उनके साथ रेप किया गया। मामला सामने आने का बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।
पीड़िताओं ने बताया कि एक डीजे के मालिक ने उन्हें खिरौली गांव में एक स्कूल के पास डांस करने के लिए बुलाया था। कार्यक्रम के बाद वे उसी स्कूल के एक कमरे में सो रही थीं। तभी तड़के करीब ढाई बजे छह लोग आए और उठाकर ले गए और उनके साथ जबरन बलात्कार किया। घटना की जानकारी मिलते ही लड़कियों के परिजन उत्तर प्रदेश से बिहार पहुंचे और महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ितों का मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट