गुड न्यूज़ : अब लेटकर कीजिए ‘वंदे भारत’ में पटना से दिल्ली का सफर

 यह है किराया,  बिहार वालों के लिए अच्छी ख़बर

दीपक कुमार तिवारी

पटना। भारतीय रेल जल्द ही पूरे देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के मॉडल का जायजा लिया। यह ट्रेन अगले 10 दिनों में परीक्षण के लिए तैयार हो जाएगी और 3 महीने में आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटना से दिल्ली के बीच चलेगी और लगभग 8 घंटे में दूरी तय करेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसका किराया राजधानी ट्रेन के बराबर होने की उम्मीद है। शुरुआत में, इस ट्रेन को 800 से 1200 किमी की दूरी तय करने के लिए चलाया जाएगा। ट्रेन को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह रात की यात्रा के लिए लोगों की पहली पसंद बन जाए।
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार वंदे भारत ट्रेन की तुलना में अधिक सीटें होंगी। जहां चेयर कार में 8 कोच और 530 सीटें हैं, वहीं स्लीपर ट्रेन में 16 कोच और 823 बर्थ होंगे। यह ट्रेन लगभग 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला मॉडल रविवार को तैयार हो गया है। अगले 10 दिनों में परीक्षण के लिए ट्रैक पर उतारा जाएगा। अगले 2 महीनों तक ट्रेन का परीक्षण किया जाएगा और उसके बाद दिसंबर तक आम यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यह ट्रेन 800 से 1200 किमी की दूरी तय करेगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के मॉडल का निरीक्षण किया और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया। उन्होंने कहा, ‘यह ट्रेन मिडिल क्लास लोगों के लिए बनाई गई है।’ उन्होंने कहा कि ट्रेन का किराया राजधानी ट्रेन के बराबर हो सकता है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट