खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

 जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ

मोतिहारी । जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र स्थित चैता सरेह में शुक्रवार को धान के खेत में पानी पटाने गए एक युवक की देर रात धारदार हथियार से अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो खून से लथपथ शव मचान पर पड़ा हुआ देखा तो शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने गांव और घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चैता निवासी शिवमंगल साह के 38 साल के बेटे छोटे लाल साह के रूप में हुई है। हत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि कुछ लोग मामला प्रेम प्रसंग का बता रहे है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि छोटेलाल साह बीती रात खाना खा कर घर से एक किलोमीटर दूर अपने धान के खेत में मोटर से पानी पटाने गया था। रात में पानी पटाने के दौरान वह वही मचान पर सो गया, इसी बीच किसी ने धारदार हथियार से उसका चेहरा काट कर हत्या कर दिया।
जानकारी के अनुसार छोटेलाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह आलू प्याज का होल सेल काम करता था। पकड़ीदयाल और शेखपुरवा बाजार में उसका काम चलता था। तीन भाइयों में सबसे तेज तर्रार यही था। घर में सभी भाई मिलकर काफी तेजी से धंधा को आगे बढ़ा रहे थे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार छोटेलाल को दो बेटी और एक बेटा है। बेटा होने के बाद दस दिन पहले पहले घर में खुशियां मनाई गई थी। वही जांच के लिए एफएसएल की मदद भी ली जा रही है। टीम को बुला कर जांच कराया जा रहा है। हत्या के बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता रहे है। फिलहाल पुलिस शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?