दहेज के लिए पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी । जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया गांव में एक सनकी पति ने अपने पत्नी का हाथ पांव बांधा और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान सहाबुद्दीन मियां की 30 साल की पत्नी सलीना खातून के रूप में की गई है।
घटना को लेकर मृतका के पिता तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी हमीद ने बताया कि बेटी की शादी साल 2016 में डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नईम मियां के बड़े बेटे सहबुद्दिल से की थी। शादी के बाद उनका दामाद लगातार पैसों की मांग करता था। वह कुछ दिनों से बाइक खरीदने के लिए 80 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसके साथ ही उनकी बेटी के साथ वह मारपीट भी करता था।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दामाद से फोन पर बात हुई थी। वह कही बाहर होने की बात कह रहा था। इसके साथ ही उसने कहा कि इलाज के लिए सलीना को पैसे भेज दे रहे है। आप उसके पास जाकर इलाज करा दीजिएगा। वह ठीक हो जाएगी तो आएंगे। इसके बाद रात को तीन बजे थाना से फोन आया कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। आपके दामाद ने उसकी हत्या कर दी है। वह पुलिस हिरासत में है।जानकारी के अनुसार आरोपी पति शुक्रवार को बाहर से घर आया था। रात के 10 बजे पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर हाथ पाव बांध कर उसी के दुपट्टा से गला घोंट कर हत्या कर दिया। मामले को लेकर डुमरिया घाट के प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पति ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दिया है। उसने खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया है। युवती के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। फिलहाल मायके वालों के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!