जमाकर्ताओं के पैसे की सुरक्षा बैंकों की समृद्धि की कुंजी : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जमाकर्ताओं के पैसे की सुरक्षा बैंकों की समग्र समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी ने कहा, “देश की समृद्धि में बैंक बड़ी भूमिका निभाते हैं और बैंकों की समृद्धि के लिए यह भी उतना ही जरूरी है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित रहे। बैंकों को बचाना है तो जमाकतार्ओं की रक्षा करनी होगी।

प्रधानमंत्री यहां ‘डिपोजिटर्स फर्स्ट : गारंटीड टाइम बाउंड डिपोजिट इंश्योरेंट पेमेंट अप टू 5 लाख’ थीम पर आधारित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान, मोदी ने कुछ जमाकर्ताओं को चेक सौंपे, जिनकी मेहनत की कमाई कुछ बैंकों के दिवालिया होने के कारण फंस गई थी।

पीएम मोदी ने कहा, “‘जमाकर्ता पहले’ की भावना को ध्यान में रखते हुए, आज के आयोजन को दिया गया नाम इसे और भी सटीक बनाता है। पिछले कुछ दिनों में, एक लाख से अधिक जमाकर्ताओं को उनका पैसा वापस मिल गया है जो वर्षों से अटका हुआ था। यह राशि 1300 करोड़ रुपये से अधिक है।”

भारत में, बैंक जमाकर्ताओं के लिए बीमा योजना पहली बार 1960 के दशक में 50,000 रुपये तक की सुरक्षा के साथ पेश की गई थी जिसे बाद में बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया था। हालांकि, जमाकर्ताओं के पैसे वापस करने की कोई समय सीमा नहीं थी।

2020 में, केंद्र ने 90 दिनों की समय सीमा के साथ सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया।

मोदी ने कहा, “गरीबों और मध्यम वर्ग की चिंता को समझते हुए हमने यह सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है।”

मोदी ने कहा कि कुल जमाकर्ताओं में से 98 प्रतिशत वर्तमान में जमाकर्ता बीमा योजना के तहत आते हैं और केंद्र उनके पैसे की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

  • By TN15
  • August 17, 2026
पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

  • By TN15
  • August 17, 2026
नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

  • By TN15
  • August 17, 2026
सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

  • By TN15
  • August 17, 2026
इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले