सलाम नमस्ते में युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम

ऋषि तिवारी
नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में स्वच्छता का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि नोएडा प्राधिकरण (जन स्वास्थ्य विभाग) के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव बंसल ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन ने छात्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रो.(डॉ.) विकास धवन ने कहा कि युवाओं की अधिकतम भागीदारी एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक प्रयास से ही हम अव्वल स्थान पा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से उन्होंने नोएडा को गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नोएडा को अव्वल स्थान दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आज के कार्यक्रम में स्वच्छता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ नोएडा स्वास्थ्य नोएडा स्लोगन लेखन प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन हुआ। जिसमें संस्थान के तीन प्रतिभागी गौरव सिंह रावत, अलीशा बानो एवं अयान सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।

वही कार्यक्रम के दौरान गौरव बंसल ने कहा कि नोएडा को अव्वल स्थान पर लाने में युवाओं का अहम योगदान हो सकता है। युवा सर्वेक्षण का हिस्सा बनने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी हमारा सहयोग कर सकते हैं। संस्थान के छात्र स्वच्छता इनोवेशन चैलेंज का हिस्सा बनकर भी स्वच्छता की रचनात्मक तकनीक समाज तक पहुंचा सकते हैं।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप