मोबाइल लूटने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। ड्यूटी पर आने जाने वाले लोगों से नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल फोन छीनने वाले चार बदमाशों को फेज थ्री थाना पुलिस ने सोमवार देर रात सेक्टर-63 में गढ़ी गोल चक्कर के पास से एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह उर्फ लम्बू, पुरुषोत्तम मौर्य, इमरान उर्फ चाचा व सुधीर गुप्ता के रूप में हुई।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश गढ़ी गोल चक्कर के पास लूट की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया। तीनों को घर लिया गया। जान से मारने की नीयत ने तीनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और तीनों बदमाशों धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह उर्फ लम्बू, पुरुषोत्तम मौर्य, इमरान उर्फ चाचा के पैर में गोली लगी।

तीनों को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनके पास से तीन तमंचा और एक चोरी की बाइक मिली। ये बाइक यामाहा एमटी पुलिस स्टेशन क्राइम ब्रांच दिल्ली से चोरी की है। पकड़े गए बदमाश लूटे गए मोबाइल सुधीर को बेचते है। पुलिस ने सुधीर को पर्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के पास से 14 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए गए। इनसे 8 हजार रुपए नगद बरामद हुए है।

  • Related Posts

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading
    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!