मुजफ्फरपुर : जीविका समूह की दीदियों ने की राशि गबन की शिकायत

 जांच एवं कार्यवाई की मांग

 दीदियों में नाराजगी

दीपक तिवारी

मुजफ्फरपुर। जिले के बन्दरा प्रखंड के पीरापुर पंचायत में जीविका समूह की राशि बड़े पैमाने पर गवन करने के मामले में जीविका दीदीयों ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वे लोग जीविका समूह की दीदियां हैं, जो प्रखंड के पीरापुर पंचायत के रत्नमनिया गांव की हैं। उन दिदियों के स्वयं सहायता समूह में जुड़कर बड़ी मेहनत एवं कठिनाई से साप्ताहिक 10रुपया बचत कर खाते में जमा करते थे। बैंक लिंकेज की राशि उन लोगों को रोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आजीविका शुरू करने के लिए समूह द्वारा आवश्यकता अनुसार दिया जाता है। यह राशि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के रूप में लाखों रुपए में उपलब्ध कराई जाती है। जिस राशि को जीविका मित्र एवं बैंक मित्र की मिली भगत से 10 समूह से लगभग 30 से 35 लख रुपए का गवन किया गया है ।जिसमें दीदियों के द्वारा बचत की राशि और जमा की गई राशि, मूलधन एवं ब्याज की राशि,जीविका संगठन सम्मान ऋण की राशि आदि शामिल है। मामले की शिकायत प्रखण्ड जीविका से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी से की गई, लेकिन इस पर कोई जांच एवं कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिससे दीदियों में नाराजगी है। इस फर्जी निकासी के मामले में जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है। मामले से संबंधित आवेदन प्रखंड से प्रदेश स्तर के विभिन्न अधिकारियों से की गई है और आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन पर सुमित्रा देवी, ललिता देवी ,अमृता देवी, मुन्नी देवी, किरण देवी, गीता देवी,सुमित्रा देवी, ललिता देवी, सकीना खातून,जायदा, मुन्नी बेगम, गुलशन, शबाना खातून, जलेश्वर देवी, शिव कुमारी देवी,रेहाना खातून, रिंकू देवी आदि दर्जनों महिलाओं के हस्ताक्षर एवं निशान अंकित है। आवेदन में कहा गया है कि 8 से 10 समूहों के महिलाओं की राशि निकासी किया गया है। शुक्रवार को गांव की इन आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि यदि 8 से 15 दिन के अंदर इन मामले में जांच एवं कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन की रणनीति बना रहे हैं। इस बीच मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी करने की रणनीति बनाई जा रही है।जीविका के प्रभारी बीपीएम राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच एवं आवश्यक कार्यवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा