मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के चूनापूर सैन्य हवाई अड्डा का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक 

दीपक कुमार तिवारी 

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के पूर्णिया में चूनापुर सैन्य हवाई हड्डा स्थित सभाकक्ष में हवाई अड्डा से संबंधित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव के निर्माण हेतु अधिग्रहित की गई भूमि, रन-वे की लंबाई, रोड कनेक्टिविटी सहित अन्य विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक के क्रम में एयर वाइस मार्शल श्री एस० के० माथुर एवं नागरिक उड्यन के जी०एम०, आर्किटेक्चर ने चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के विकास कार्यों के संबंध में अपने-अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाकर इसे यथा शीघ्र पूर्ण कराएं। इस एयरपोर्ट के फंक्शनल हो जाने से आस-पास के दो-तीन प्रमंडल के लोगों को काफी सुविधा होगी। हवाई सफर के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा। लोग यहीं से आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा तक यात्रियों के सुचारू आवागमन हेतु बेहतर सड़क-संपर्कता सुनिश्चित होनी चाहिए। यहां लोगों के बैठने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हम बराबर यहां आते रहे हैं और यहीं से आस-पास के इलाकों में लोगों से मिलने एवं विकास कार्यों को देखने का काम करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक से पूर्व चूनापुर हवाई अड्डे का एरियल सर्वे किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने काझा गांव स्थित काझा कोठी में स्थापित भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व० भोला पासवान शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने काझा कोठी के जीर्णोद्धार कार्य एवं काझा कोठी झील का मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 19.20 करोड़ रुपये की लागत से पूर्णिया में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन रूपौली, मॉडल थाना भवन चंपा नगर एवं क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन तथा 25.93 करोड़ रुपये की लागत से पूर्णिया जिला में निर्मित होने वाले 4 थाना भवनों का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने काझा कोठी प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुकों को चेक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने काझा कोठी के प्रांगण में पौधारोपण किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को मखाना की बड़ी माला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, विधायक श्री विजय कुमार खेमका, पूर्व सांसद श्री संतोष कुशवाहा, पूर्व सांसद श्री दुलाल चंद्र गोस्वामी आदि भी थे।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए