बांग्लादेश की कंगाली से बिहार होगा मालामाल

दिल्ली-मुंबई वालों के निकलेंगे आंसू
समझें बिजनेस का पूरा समीकरण

 दीपक कुमार तिवारी 

बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक अशांति की वजह से बिहार के कपड़ा उद्योग को फायदा हो सकता है। बांग्लादेश के कुछ बड़े कपड़ा उद्योगपति बिहार में कारोबार की संभावनाएं तलाश रहे हैं। बिहार में पहले से ही कुशल कारीगरों की बड़ी संख्या मौजूद है, जो इस उद्योग को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।
कपड़ा उद्योग के जानकारों का कहना है कि बांग्लादेश के जो कपड़ा उत्पादक भारत के साथ सीधे कारोबार करते हैं, वे अभी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। वे अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। अगर बांग्लादेश की स्थिति नहीं सुधरती है, तो सस्ते श्रम की तलाश में वे बिहार में अपनी इकाइयां स्थापित कर सकते हैं या यहाँ की मौजूदा इकाइयों को काम दे सकते हैं। निवेशक मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और कटिहार जैसे शहरों में अपनी फैक्ट्रियां और इकाइयां लगाने पर विचार कर रहे हैं।
हालांकि तिरुपुर,दिल्ली,मुंबई, नोएडा, इंदौर और कोलकाता जैसे शहर भारत में कपड़ा उद्योग के बड़े केंद्र के रूप में पहले से ही स्थापित हैं, लेकिन बिहार अपने सस्ते और कुशल कारीगरों की बदौलत इस क्षेत्र में अपनी जगह बना रहा है। कई बड़े ब्रांड यहाँ काम शुरू कर चुके हैं और कुछ जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार में कपड़ा उत्पादन से जुड़ी 30 औद्योगिक इकाइयां हैं, जिनमें 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। इसके अलावा, ऐसी लगभग एक दर्जन इकाइयां हैं जो एसआईपीबी में पंजीकृत नहीं हैं।
वर्ष 2022 में नई टेक्सटाइल नीति लागू होने के बाद, बिहार में निवेश के 88 प्रस्ताव आ चुके हैं। इनमें से कई को मंजूरी मिल चुकी है और कुछ दूसरे चरण में हैं। इन प्रस्तावों में 482 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। वर्ष 2016 की औद्योगिक नीति के तहत 42 इकाइयों ने बिहार में निवेश के लिए पंजीकरण कराया था। इससे साफ है कि बिहार में कपड़ा उद्योग तेजी से आगे बढ़ने वाला है और इसके लिए पूरी तैयारी है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट