विश्व मच्छर दिवस के मौके पर छात्राओं को वेक्टर रोगों के बारे में किया गया जागरूक

 मानसून के दौरान मच्छरों का बढ़ जाता है प्रकोप

 हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है : डॉ हरेंद्र कुमार
 सरकारी अस्पताल में है जाँच व इलाज की सुविधा:

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। विश्व मच्छर दिवस के मौके पर सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर, राज देवड़ी, बेतिया की छात्राओं को जिला मलेरिया कार्यालय के कर्मियों द्वारा वेक्टर रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया आदि से बचाव को लेकर जिले में जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान मच्छरों का प्रकोप कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है, वहीं समय पर इलाज नहीं मिलने से गंभीर बीमारियों का खतरा भी होता है। इसी के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है व आम लोगों को मच्छरों से होने वाले खतरों के बारे में बताया जाता है, साथ ही उनसे कैसे बचा जाए, इसके भी उपाय बताए जाते हैं। भीबीडीएस प्रकाश कुमार, सुजीत कुमार ने बताया कि मच्छर के काटने से बचने के लिए साफ सफाई आवश्यक है, वहीं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग लाभदायक है।

 

सरकारी अस्पताल में है जाँच व इलाज की सुविधा:

 

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि वेक्टर रोग होने पर इसकी जाँच व इलाज की सुविधाएं सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि डेंगू के लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, जी मिचलाना, थकान, उल्टी, मांसपेशियों में गंभीर दर्द होता है। वहीं मलेरिया एक खास तरह के परजीवी से होता है, जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से शरीर में प्रवेश कर जाता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मलेरिया का ज्यादा खतरा होता है।
मलेरिया के लक्षण में व्यक्ति को ठंड लगना शरीर में दर्द बुखार डायरिया तनाव व थकान खून की कमी चक्कर आना है। वहीं जिला मलेरिया ऑफिस में इस सम्बन्ध में जागरूकता को लेकर डॉ हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग की गई जिसमें भीडीसीओ रमेश मिश्रा,भीबीडीएस प्रकाश कुमार, सुजीत कुमार, डाटा ऑपरेटर स्टीफन कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!