बिहार के सुपौल में 250 ट्रेनी जवानों की तबीयत बिगड़ी

 फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार

दीपक कुमार तिवारी

पटना/सुपौल। बिहार के सुपौल में इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 250 ट्रेनी जवान फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं. सभी बीमार जवानों का वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार जारी है. बता दें कि यह जवान बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12वीं एवं 15वीं बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए थे.
बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर ये सभी ट्रेनी जवान भोजन किए थे. देर शाम से अचानक सभी की तबियत बिगड़ने लगी है. जवानों क़ो उल्टी और दस्त हो रहे हैं. रात 11 बजे तक लगभग 250 जवान अनुमंडल अस्पताल वीरपुर पहुंच गए है.
जानकारी के मुताबिक पूरे बिहार के सभी जिले से करीब 400 पीएसआई जवान सुपौल के वीरपुर में ट्रेनिंग कर रहे हैं. वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित तमाम आलाधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं.
जवानों ने बताया कि लगातार ट्रेनिंग के दौरान खाना खराब मिल रहा था. इसका लगातार जवानों के द्वारा विरोध भी किया जा रहा था. वहीं रविवार को आखिरकार खाना खाने के बाद ट्रेनिंग कर रहे जवानों की तबियत बिगड़ने लगी. इस दौरान जब वहां जवान पहुंचे तो खाना बनाने की जगह पर उन्होंने जहरीले पदार्थ की पुड़िया देखी गई थी. लगातार जवानों के तबियत बिगड़ने का सिलसिला जारी है.

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    मुल्क की बेबसी पे …

    मुल्क की बेबसी पे …

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच