सुपौल में उफनाई नदी में नाव से निकाली गई प्रभातफेरी

बच्चों की जान जोखिम में डालकर सेल्फी ले रहे थे शिक्षक

दीपक कुमार तिवारी

पटना/सुपौल। बिहार के सुपौल सदर प्रखंड के कोसी तटबंध के अंदर स्थित सितुहर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सितुहर में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिक्षकों ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ नदी में नाव से प्रभात फेरी निकाली। ये प्रभातफेरी जब निकाली गई उस समय कोसी नदी अपने उफान पर थी, बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
बताया जाता है कि स्थानीय प्रशासन की अनुमती के बगैर जान जोखिम में डालकर कोसी नदी में नाव से प्रभातफेरी निकाली गई। इतना ही नहीं शिक्षक अपने मोबाइल से सेल्फी लेते हुए मगन दिखे। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस खतरनाक नदी में प्रभातफेरी निकालने के लिए न तो किसी विभागीय अधिकारी से अनुमति ली गई थी और न ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इसकी जानकारी थी।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सकलदेव प्रसाद ने बताया कि वह उस समय विद्यालय में झंडोत्तोलन की तैयारी में व्यस्त थे। इसी दौरान विद्यालय में आए नए शिक्षकों ने उनसे बिना पूछे ही बच्चों को नाव में बिठाकर प्रभातफेरी निकाल दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या कोसी जैसी खतरनाक नदी में इस प्रकार की गतिविधि के लिए विभाग से अनुमति ली गई थी, तो उन्होंने स्वीकार किया कि किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी।
प्रभातफेरी की जो वीडियो सामने आई है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि एक नाव पर कई बच्चे और दो तीन शिक्षक सवार हैं। स्कूल के लड़के लड़कियां भी नाव पर मस्ती कर रहे हैं, साथ में शिक्षक भी नदी के बीचोबीच फोटो खिंचवा रहे हैं। हाथ में झंडे लिए बच्चे वंदे मातरम के नारे भी लगा रहे हैं। हालांकि ये घटना कोसी नदी के खतरनाक प्रवाह को देखते हुए गंभीर सवाल खड़े करती है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारियों पर भी सवाल उठाती है।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी