मोदी-योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ : स्वतंत्र देव सिंह

सहारनपुर| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सहारनपुर के छुटमलपुर में कहा कि मोदी-योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक जनसभा में कहा, “मोदी योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। भाजपा ने देश और प्रदेश को बनाने का काम किया है। हिंदू मुस्लिम गरीबी से लड़ेगा आपस में नहीं लड़ेगा। भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है। एक छोटा नेता भी कल प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है।”

छुटमलपुर में बेहट विधानसभा के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी और योगी के लिए एक-एक वोट मांगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी फूल पर बैठकर आती है। हाथी, साइकिल और पंजे पर नहीं। एक-एक मतदाता मोदी और योगी के लिए भाजपा को वोट देने का काम करेंगे और प्रदेश की विधानसभा सीट पर कमल खिलाएंगे। सपा को आड़े हाथ लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव जिन्ना की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हमने पाक में घुसकर आतंकवादियों को मारने का काम किया गया। अब हिंदू-मुस्लिम केवल गरीबी से लड़ेगा आपस में नहीं लड़ेगा। बिना भेदभाव सबको पक्का मकान आयुष्मान कार्ड दिए गए। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रवाद के लिए काम करती है।

Related Posts

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

Continue reading
2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग