भाकिमो की बैठक में बनी कार्यक्रमों की रूपरेखा 

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।
इस बैठक की नेतृत्व ओमवीर अवाना जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने की। यहाँ श्री मनोज गुप्ता जिला अध्यक्ष नोएडा महानगर भी उपस्थित रहे। इस बैठक के मुख्य वक्ता श्री सुशील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बीजेपी  रहे।

सुशील शर्मा ने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में सभी प्रमुख व्यक्तियों की मूर्तियों की सफाई की जाएगी और उन मूर्तियों का माल्यार्पण किया जाएगा।
मनोज गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। हर घर तिरंगा अभियान हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रकट करता है। तिरंगा हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है।जब हम अपने घरों में तिरंगा फहराते हैं, तो हम अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा और प्यार को व्यक्त करते हैं। यह हमें याद दिलाता है कि हमारी ताकत हमारी एकता में है।आइए, इस अभियान को सफल बनाएं और अपने देश के प्रति अपने सम्मान को प्रकट करें।
ओमवीर अवाना ने “हर घर तिरंगा” अभियान के बारे में बताया और आगामी दिनों में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम को जोर-शोर से आगे बढ़ाने और पूर्ण करने का आवाहन किया।
ओमवीर अवाना  ने कार्यक्रमों की सूची वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ साझा की और सभी कार्यकर्ताओं को निम्नलिखित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने एवं इन कार्यक्रमों को संपूर्ण रूप से सफल बनाने में योगदान करे। कार्यक्रमों की सूची निम्नलिखित है:-
उत्तर प्रदेश के सभी संगठनात्मक जनपदों की ज़िला बैठक, महापुरुषों के प्रतिमाओं पर जा कर सफ़ाई / स्वच्छता अभियान चलाना है एवं प्रतिमाओं का माल्यार्पण करना है।
अपने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों से 15 अगस्त को तिरंगा फहराने की अपील करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है और इन कार्यक्रमों को सजक रूप से सफल बनाना है।
बैठक में उपस्थित अन्य सदस्य मुकतानंद प्रधान, इंद्रज खटाना,दिनेश चौहान,अजय यादव, सर्वेश कुमार, विजय अवाना, सतपाल अवाना, अभय त्यागी,  राकेश प्रधान,  मांगेराम शर्मा, लोकेश, सुनील चंदेल, प्रीत चौहान, करण चौहान, रोहन, उमेश भाटी, प्रवीण तोमर, ललित कुमार, गजराज, मुकेश कुमार, नितिन कुमार, प्रदीप, निखिल कुमार ॥

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी