सीटू, माकपा, जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर 9 अगस्त अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सीपीआई (एम) गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक घटना 9 अगस्त 1942 अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई और उक्त आंदोलन में शहीद हुए देशभक्तों को शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा जिला प्रभारी व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता संघर्ष की बहुत ही महत्वपूर्ण घटना है सही मायनों में यह एक जन आंदोलन था जिसमें लाखों देशवासियों ने हिस्सा लिया इस आंदोलन ने बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया, अंग्रेजी हुकूमत की आंदोलन के प्रति काफी सख्त रवैया अपनाने के बावजूद भी आंदोलन को दबाने में 1 वर्ष से अधिक का समय लगा उक्त आंदोलन में बड़ी संख्या में देशभक्त लोगों की जान चली गई हम उन सभी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए और उनकी शहादत को हमेशा याद रखते हुए जिन सिद्धांतों और मकसद के लिए उन्होंने अपनी जान दी उसके लिए निरंतर कार्य को और आगे बढ़ने का प्रयास करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनवादी महिला समिति जिला प्रभारी गौतम बुध नगर कामरेड आशा यादव ने उक्त आंदोलन व उसके देश की आजादी में योगदान को विस्तार से कार्यकर्ताओं के बीच रेखांकित किया।
कार्यक्रम को सीटू जिला महासचिव रामसागर, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, रोमा शर्मा, समाजसेविका सुमन राय,माकपा नेता भीखू प्रसाद, रमाकांत सिंह, विजय गुप्ता, शंभू पेंटर, सीटू नेता पूनम देवी, भरत डेंजर, सपना आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी