श्रावण माह में कांवड़ मेले का सीपी ने किया निरीक्षण

ऋषि तिवारी
नोएडा। श्रावण माह में कांवड़ मेलें को जनपद गौतमबुद्व नगर में सकुशल संपन्न कराने व कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को शिव रात्रि पर्व पर ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत भाईपुर मंदिर तथा नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र स्थित सनातन धर्म मंदिर, थाना फेस-वन क्षेत्रान्तर्गत चिल्ला बार्डर का निरीक्षण किया तथा शिव भक्तों से बातचीत करते हुये कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

बता दे कि इसके अलावा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह के निर्देशन में व एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में एसीपी-वन नोएडा प्रवीण कुमार द्वारा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सदरपुर, सलारपुर आदि स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा कांवड़ शिविर कैंप का निरीक्षण करते हुए संबंधित को शिव भक्तों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र द्वारा चिल्ला बॉर्डर, पार्किंग, शनि मंदिर में कांवड़ियों से भेंट करते हुए कांवड़ शिविरों एवं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शिविर के अन्दर साफ-सफाई, पानी-बिजली की उचित व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कांवड़ शिविरों में विश्राम कर रहे एवं कांवड़ मार्ग पर यात्रा कर रहे शिव भक्तों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया तथा शिव भक्तों को कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न करने के लिए उत्साहवर्धन किया गया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    दिल्ली नगर निगम (MCD) की इस सप्ताह की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत