बिहार के 2.5 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त आवास

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार के लगभग 13 लाख लोगों के पास अपना आवास नहीं है। अब केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग ने बिहार में 2.5 लाख आवास निर्माण की हरी झंडी दे दी है। खबर है कि 10.5 लाख आवास नीतीश सरकार अपने पैसे से बनाने की योजना पर विचार कर रही है।

बिहार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दो साल बाद फिर से घर बनाने के लिए पैसे मिलेंगे। केंद्र सरकार ने लगभग 2.5 लाख घर बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे उन 13 लाख लोगों को राहत मिलेगी जो पिछले दो साल से नए घर का इंतजार कर रहे थे।
ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगस्त के पहले हफ्ते में ही इन 2.5 लाख लोगों को घर बनाने के पैसे मिलने की उम्मीद है। विभाग ने इसके लिए सभी जिलों के डीडीसी और डीपीओ के साथ बैठक कर तैयारी शुरू कर दी है।
बिहार को पिछले दो साल से इस योजना के तहत पैसे नहीं मिल पा रहे थे, जिससे नए घरों का निर्माण रुका हुआ था। इस समस्या को लेकर सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की थी और उन्हें बिहार की स्थिति से अवगत कराया था। इसके अलावा राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर नए घरों के लिए पैसे की मांग की थी। राज्य सरकार के इन प्रयासों के बाद केंद्र ने 2.5 लाख घरों के लिए पैसे देने की मंजूरी दी है।
बाकी बचे हुए लगभग 10.5 लाख लोगों के लिए राज्य सरकार ने खुद के पैसे से घर बनाने का फैसला किया है। हाल ही में हुई एक बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा था कि वो इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य सरकार बाकी बचे हुए लोगों के लिए अपने खजाने से पैसे देगी।
श्रवण कुमार ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री मिलकर अपनी बात रखी और राज्य को लक्ष्य नहीं मिलने से होने वाली समस्या से अवगत कराया था। केंद्रीय मंत्री ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया था। फिलहाल बिहार में 2.5 लाख घर बनाने के लिए केंद्र सरकार पैसे दे रही है। अन्य आवासों का राज्य के पैसे से निर्माण होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात की गई है।

  • Related Posts

    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन…

    Continue reading
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज