विद्यालय समिति का तीन दिवसीय रीजनल हैंडबॉल प्रतियोगिता राजगीर में संपन्न

सफलता की जिद करने से बच्चों को मिलेगा मुकाम : हेमंत पाटिल

जीवन में रुतबा बढ़ाने के लिये बच्चे करें कठोर मेहनत

राम विलास

राजगीर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय संभागीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस रीजनल प्रतियोगिता में पटना कलस्टर का दबदबा रहा। हर आयुवर्ग में पटना कलस्टर विजेता घोषित किया गया। 14 आयुवर्ग में रांची, 17 आयुवर्ग में कटिहार और 19 आयुवर्ग में रांची कलस्टर उप विजेता घोषित किया गया।

हैंडबॉल प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब 14 आयु वर्ग में कृतिका कुमारी, 17 आयु वर्ग में मुस्कान कुमारी और 19 आयु वर्ग में अमृता कुमारी को दिया गया है। इस हैंडबॉल प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सभी चार क्लस्टर पटना ,वर्धमान, रांची और कटिहार की छात्राएं शामिल हुईं। सभी मैच काफी रोमांचक रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वन्यप्राणी सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल ने विजेता और उप विजेता कलस्टर के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुये कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय न केवल अनुशासन सिखाता है, बल्कि चतुर्दिक विकास का अवसर प्रदान करता है।

यहाँ सर्वांगीण विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहना और सफलता की जिद करना ही बच्चों को मुकाम तक पहुंचाता है। जीवन में रुतबा बढ़ाने के लिये कठोर मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा वे खुद जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हैं। जीवन में कई परिवर्तन हुए हैं। आज वे जिस पद पर हैं वह नवोदय विद्यालय की देन है। विनर और रनर दोनों क्लस्टर के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि मुकाम हासिल करने के लिए लगातार प्रयत्न करने की आवश्यकता है।

निराश होने की नहीं। नवोदय विद्यालय के बच्चे केवल डाॅक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर ही नहीं, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस में परचम लहरा रहे हैं। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सुषमा वर्मा ने अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है। लेकिन हार से घबराना नहीं है। संघर्ष से ही सफलता मिलती है। खेलकूद से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल से हौसला बढ़ता है ।

टीम की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा सभी क्लस्टर के खिलाड़ियों द्वारा अनुशासन में रहकर अपने कौशल का उम्दा प्रदर्शन किया गया है। इनमें से ही एक दिन कोई न कोई पीटी उषा, शाहीन आदि की तरह नाम रौशन करेंगे। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि अब तो हर उम्र के लोग खेलते हैं। इससे बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा नवोदय विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन करते हैं।

पिछले साल जेई की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय राजगीर के 15 विद्यार्थी शामिल हुए थे। उनमें सात विद्यार्थी आईआईटी में सेलेक्ट हुए हैं। उन्होंने कहा इस साल आईआईटी के साथ मेडिकल की भी तैयारी कराई जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय , राजगीर में जर्मन लैंग्वेज की भी पढ़ाई हो रही है। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष आभा सिन्हा, वरीय शिक्षक डाॅ मुख्तार सिंह, विक्की कुमार, वरुण कुमार ,संतोष कुमार वर्मा, रतन कुमार गुप्ता, बाबुल कुमार, सपना कुमारी, प्रियंका कुमारी ,रिमझिम कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप