भारत में सिल्वर जुबली के रूप में कारगिल दिवस एवं शहीद सैनिकों को याद किया गया

बिट्टू कुमार
पश्चिम/बेतिया। 26 जुलाई 1999 विश्व की सबसे बड़ी सामरिक जीत की याद में भारत में सिल्वर जुबली के रूप में कारगिल दिवस एवं अपने शहीद सैनिकों को याद किया। पूरे देश में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मसाल निकाल कर शहीदों को सम्मान दिया गया वहीं बेतिया के शहीद स्मारक पर जांबाज शहीद सैनिकों को याद करते हुए पूर्व सैनिक संघ, के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मिसाइल इंजीनियर विजय कश्यप वायु सैनिक ने की संबोधन में श्री कश्यप ने कहा
सारा लहू सारिका, जमीन को पिला दिया, कर्ज था वतन का, हमने उसे चुका दिया। ईसी भावना से शहीद ,देश की सीमाओं पर रात्रि में जागते हैं ,देश को पहरा देते हैं ,ताकि सारा देश अपने परिवार सहित अमन चैन की नींद ले सके। आज पूर्व सैनिक संघ ने जिला प्रशासन से जिला मुख्यालय पर सोल्जर बोर्ड की मांग की ,वॉर मेमोरियल के लिए जगह आवंटित करने एवं सैनिकों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदत कैंटीन सुविधाओं की मांग की। कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता कि इस वार्ता में पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष कैप्टन हरिश्चंद्र राव एवं विजय कश्यप ने संयुक्त रूप से आगामी 16 दिसंबर विजय दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया, तथा संचालन सूबेदार मेजर मुन्ना सिंह ने कि। संजोग से आज के ही दिन राज ऋषि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राजकाज एवं प्रशासन में सैनिकों एवं वंचित वर्ग के लिए 50% आरक्षण को लागू किया एवं शिक्षण संस्थानों में सुविधा को मुहैया की। भारत वर्ष का मूल निवासी समाज 6743 जातियों में विभक्त है ,जो वंचित है और जो आबादी में तकरीबन 85% होता है, सारे देश में मूल निवासी और उसमें भी जो आर्थिक और सामाजिक रूप से तथा शैक्षणिक रूप से कमजोर है ,उनके लिए भारतीय संविधान की संविधान सभा ने अनुच्छेद 340, 341 और 342 में आर्टिकल 13 के तहत समता के अधिकार के मद्दे नजर पिछला वर्ग आयोग गठन करने की सिफारिश करता है, तथा न्यायपालिका ,कार्यपालिका विधायिका में उनके संख्या अनुपात में उनको हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश देता है। हम भारत सरकार को बधाई देना चाहेंगे जिन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग का संवैधानिक दर्जा देकर 75 वर्षों से लंबित कार्य को कर कर इस देश की मूल निवासियों की आवाज को सम्मान दिया है, तथा देश और समाज के लिए ही जीने वालों को संविधान सम्मत स्थान दिया है। प्रबुद्ध भारती, बिहार प्रदेश तथा केंद्र सरकार से अनुच्छेद 340 को पूरी तरह से न्यायपालिका कार्यपालिका में लागू करने का आह्वान करती है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!