सूखे गर्मजल के कुंडों की संख्या हो रही अधिक

राम विलास

राजगीर। उद्घाटन के औपचारिकता बिना सोमवार से राजगीर का श्रावणी मेला शुरू हो गया है। देवघर जाने वाले अधिकांश कांवरिया राजगीर आते हैं। यहां के गर्म जल के झरनों व कुंडों में स्नान कर थकान दूर करते हैं। इसके साथ ही यहां के सुरम्य प्राकृतिक वातावरण और धरोहरों का खूब आनंद लेते हैं। इस वर्ष कांवरिया सभी कुंडों में स्नान का लाभ नहीं ले सकेंगे।

इसका कारण है कि यहां के अनेकों गर्मजल के कुंड महीनों से सूखे पड़े हैं। अनंत ऋषि कुंड, गंगा यमुना कुंड, व्यास कुंड आदि के झरने पूरी तरह सूख गए हैं। मार्कंडेय कुंड में तेल की धार जैसी पानी का बहाव हो रहा है। गर्मजल कुंड के नाम पर राजगीर में ब्रह्मकुंड, सूर्य कुंड और चंद्रमा कुंड ही प्रतिष्ठा बनी हुई है। इसके अलावे सप्तधारा कुंड है, जो देशी- विदेशी सैलानियों और स्थानीय लोगों को स्नान के लिये सुलभ है। सप्तधारा कुंड भी अब पहले की तरह नहीं है। इस कुंड में सात की जगह अब केवल पांच झरने ही वहते हैं। दक्षिण के दो झरने गायब हो गये हैं।

वह दो झरना कब और कैसे गायब हुआ है। इसकी खोज खबर प्रशासन द्वारा भी नहीं ली जाती है। सूर्यकुंड क्षेत्र के केवल सूर्यकुंड, चंद्रमा कुंड और एक और कुंड जीवित है शेष सभी कुंड डेड है। यह कहना गलत नहीं होगा कि राजगीर में इन दिनों जीवित कुंड से अधिक मृत कुंड हैं। यह भविष्य के लिए चिंता की बात से कम नहीं है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!