मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामला : सीसीटीवी के आधार पर दो संदिग्ध हिरासत में

 अभिजीत पाण्डेय

पटना। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। दोनों संदिग्धों की पुलिस की पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस मुख्यालय की ओर से हत्याकांड की जांच के लिए एसटीएफ के तेज-तर्रार अफसरों की टीम को दरभंगा भेजा गया है।

विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन दोनों से पुलिस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए पटना से एसटीएफ के तेज-तर्रार अफसरों की टीम को दरभंगा भेजा है। एसटीएफ की टीम मामले की जांच में सहयोग करने के साथ अपराधियों की तलाश में छापेमारी भी कर रही है। पूरे मामले की जांच के लिए ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को छह बजे सुबह जीतन सहनी की हत्या की सूचना मिली। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या रात में ही की गई होगी। उनके शव के पोस्टमार्टम के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत