बिहार के उपचुनाव में फिर दिख सकता है परिवारवाद का रंग!

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार विधानसभा की चार और विधान परिषद की एक सीट पर अब कुछ दिनों के बाद होने वाले उपचुनाव मे वंशवाद फिर आबाद होने की संभावना है। भले ही राजनीतिक दल मंच से परिवारवाद पर सवाल उठाते रहे हों, लेकिन असलियत में सभी दल इस मुद्दे पर समान सोच रखते हैं।

बिहार विधानसभा की रिक्त हुए चार और विधान परिषद की एक सीट पर अब कुछ दिनों के बाद उपचुनाव होना है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 में इमामगंज के विधायक रहे जीतन राम मांझी गया (सु) सीट से सांसद बने। बेलागंज से राजद विधायक सुरेंद्र यादव, जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए हैं। तरारी विधानसभा के सीपीआई एमएल विधायक सुदामा प्रसाद आरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गये हैं। रामगढ़ के राजद विधायक सुधाकर सिंह, बक्सर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर सांसद चुने गए।

बिहार विधानसभा के चार सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर राजनीतिक क्षेत्र में लोगों का मानना है कि इस उप चुनाव में एक बार फिर से परिवारवाद देखने को मिलेगा। जिन चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं उनमें से तीन सीट बेलागंज, रामगढ़ और तरारी पर महागठबंधन का कब्जा है. इमामगंज की सीट और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर एनडीए का कब्जा है।इस विधानसभा उपचुनाव में वंशवाद फिर आबाद होगा।

जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद इमामगंज विधानसभा क्षेत्र पर फिर से उपचुनाव की तैयारी हो रही है। इस बार हम (से) से जीतनराम मांझी के दूसरे पुत्र प्रवीण मांझी को उतराने की तैयारी है। उनका मुकाबला फिर से उदय नारायण चौधरी से होने की संभावना है।

गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा है कि यहां से सुरेंद्र यादव के पुत्र चुनाव लड़ेंगे। सुरेंद्र यादव के पुत्र विश्वनाथ यादव इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

रामगढ़ में होने वाले उपचुनाव में इस बार आरजेडी जगदानंद सिंह के छोटे पुत्र अजीत सिंह पर अपना दांव लगा सकती है। अजीत सिंह ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि राजद उनको इस बार अपना प्रत्याशी बनाएगी।
2009 के परिसीमन से पहले तरारी विधानसभा पीरो विधानसभा के रूप में जाना जाता था।

पीरो लोकसभा क्षेत्र कभी बाहुबली सुनील पांडे के विधानसभा क्षेत्र के रूप में जाना जाता था।एक बार फिर सुनील पांडे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से देवेश चंद्र ठाकुर लगातार तीन बार चुनाव जीते हैं। दो बार जदयू के सिंबल पर और एक बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। उनकी खली की हुई सीट पर जेडीयू ने अपने प्रत्याशी की खोज कर ली है।

सूत्र बताते हैं कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा इस बार अपना भाग्य आजमाएंगे।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’