नोएडा में यूपी कबड्डी लीग शुरू, यूपी के खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

ऋषि तिवारी
नोएडा। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग यानी यूपीकेएल की आज विधिवत शुरुआत हो गई है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में यूपी के खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने यूपीकेएल सीजन एक की ट्रॉफी से पर्दा हटाया और लीग में शामिल टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ आयोजकों को सफलता की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने इस लीग को कबड्डी को लोकप्रिय बनाने देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन के प्रयासों की सराहना की। लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसके सभी मैच 11 जुलाई से 26 जुलाई तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग में अर्जुन देशवाल, विनय तेवतिया और साहुल कुमार जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जाने माने खिलाड़ी राहुल चौधरी यूपीकेएल के स्पोर्ट्स एंबेसडर हैं। द ग्रेट खली भी यूपीकेएल को सपोर्ट कर रहे हैं।

संभव जैन ने बताया कि लीग को कई खेल संगठनों, स्थापित खिलाड़ियों के साथ-साथ शासन और प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। यूपीकेएल की टैगलाइन “अपना भारत अपना खेल, अब खेलेगा उत्तर प्रदेश” रखी गई है। यूपीकेएल के सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी टेन-3 पर देख सकते हैं और लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड पर उपलब्ध है। लीग का रेडियो पार्टनर रेड एफएम है।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    मुल्क की बेबसी पे …