टीम में हमेशा कोहली जैसे बल्लेबाजों की जरूरत : वनडे कप्तान रोहित शर्मा

नई दिल्ली| भारत के नए वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा है कि टीम में विराट कोहली जैसे गुणवत्ता वाले बल्लेबाजों की हमेशा से जरूरत रहती है, जो हर परिस्थितियों में खेलने के अनुभवी होते हैं। रोहित, जिन्हें पिछले महीने पहले ही टी20 कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था, उनको अब कोहली की जगह भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया। हालांकि, कोहली अभी भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट सीरीज में कप्तान हैं, जिसमें रोहित उनके उपकप्तान होंगे।

रोहित ने यूट्यूब पर ‘बैकस्टेज विद बोरिया’ कार्यक्रम में कहा, “कोहली जैसे गुणवत्ता वाले बल्लेबाजों की हमेशा टीम में आवश्यकता होती है। टी20 प्रारूप में 50 से अधिक औसत होना असाधारण है। जाहिर है उन्होंने अनुभव के साथ बल्लेबाजी की है और भारत को कई बार मुश्किल हालातों से निकाला है।”

उन्होंने आगे कहा, ” वह अभी भी टीम के लीडर हैं। उनका टीम के लिए उपस्थिति होना बहुत महत्वपूर्ण बात है।”

रोहित ने कहा, “एक कप्तान के रूप में यह सुनिश्चित करना होता है कि सही खिलाड़ी खेल रहे हैं या नहीं और निश्चित रूप से कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता होती है।”

Related Posts

IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के…

Continue reading
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान की टीम इंडिया में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • August 12, 2026
किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

  • By TN15
  • August 12, 2026
‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप