बीसीसीआई ने विराट कोहली को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली| रोहित शर्मा को भारत का नया वनडे कप्तान बनाने के एक दिन बाद ही, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को विराट कोहली को उनके चार साल के कार्यकाल के दौरान धैर्य और जुनून के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद दिया। 34 साल के रोहित को पहले ही टी20 का कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद, बुधवार को कोहली की जगह रोहित को भारत का नया वनडे कप्तान भी बना दिया गया।

बोर्ड ने कोहली की कप्तानी के आंकड़ों की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “एक नेता जिसने धैर्य और जुनून के साथ टीम का नेतृत्व किया। धन्यवाद कैप्टन।”

2017 में एमएस धोनी से सीमित ओवरों की कप्तानी संभालने वाले कोहली भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने 95 वनडे मैचों में 65 में जीत हासिल की। वहीं, 45 टी20 मैचों में उन्होंने भारत को 27 बार जीत दिलाई।

स्टार बल्लेबाज ने 2021 टी20 विश्व कप के बाद टी20 कप्तानी छोड़ दी थी, जहां भारत का खराब प्रदर्शन रहा था।

Related Posts

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

शनिवार को एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी…

Continue reading
भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें