2022 हमारे लिए महत्वपूर्ण साल : प्रमोद भगत

नई दिल्ली | 2022 का पैरा-बैडमिंटन कार्यक्रम का शेड्यूल आते ही सभी की निगाहें भारतीय दल पर होंगी, जिन्होंने पैरालिंपिक और अन्य टूर्नामेंटों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत ने पैरालिंपिक 2020 में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीता और हाल ही में संपन्न हुए युगांडा पैरा-बैडमिंटन टूर्नामेंट में 47 पदक जीते हैं। साल 2020 और 2021 कोरोना महामारी के कारण प्रभावित रहा, लेकिन, 2022 में एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप सहित 17 से ज्यादा टूर्नामेंट होंगे।

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया के नंबर 1 प्रमोद भगत ने कहा, “2022 हमारे लिए एक महत्वपूर्ण साल है, क्योंकि 2020 और 2021 में अधिकांश टूर्नामेंट कोविड-19 वायरस के कारण प्रभावित हुए थे। हमने पहले से ही टूर्नामेंट की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।

वल्र्ड नंबर 4 सुकांत कदम ने कहा, “मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से 2022 बहुत महत्वपूर्ण है और मैंने एसएल4 श्रेणी में युगांडा पैरा-बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार शुरुआत की है। अभी, मेरा ध्यान राष्ट्रीय पैराबैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने पर है जो कि दिसंबर के अंत में ओडिशा में आयोजित किया जाएगा।

Related Posts

Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में…

Continue reading
एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी