बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-39 नोएडा के क्षेत्र में महज डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना प्रकाश में आई और पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को केस दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचयार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया है कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की एक गांव मे रहने वाले व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी डेढ़ साल की बेटी के साथ पडोस में रहने वाले युवक मथुरा निवासी 20 वर्षीय उदयवीर ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के बाद से फरार आरोपी युवक की तलाश शुरू की। इसी दौरान इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस व मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-42 के जंगल में छिपा है।

पुलिस द्वारा कांबिंग की गई। इसी दौरान आरोपी उदयवीर को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस टीम को देख कर तमंचे से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उदयवीर के पैर में लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी पीडि़त बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। पेशे से वह माली है और एटीएस सोसायटी में माली का काम करता है।

  • Related Posts

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण ने दायर की याचिका …

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’