हमारे सफाईकर्मी भाई बहन स्वच्छता दूत के साथ शहरी स्वस्थ जीवन के सूत्रधार : गरिमा

 महापौर ने किया नगर निगम के कुल करीब एक हजार सफाई कर्मियों को दो दो सेट यूनिफॉर्म बांटने की शुरुआत 

 समारोह के मौके पर साथ रहे नगर आयुक्त बोले यूनिफॉर्म पहन कर काम करने का उद्देश्य एकरूपता का प्रदर्शन 

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया सोमवार को नगर निगम के कुल करीब एक हजार सफाई कर्मियों को यूनिफॉर्म बांटने की समारोह पूर्वक शुरुआत की।नगर निगम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे सफाईकर्मी भाई बहन संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के स्वच्छता दूत होने के साथ शहरी नागरिकगण के लिए स्वस्थ जीवन का सूत्रधार भी हैं। आप सभी अपने पारिश्रमिक के साथ स्नेह साथ समग्र समाज से स्नेह और सम्मान के अधिकारी भी हैं। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम से निःशुल्क मिलने वाला यह यूनिफार्म सभी करीब एक हजार सफाई कर्मी भाई बहनों को मिलेगा। आज से इसकी शुरूआत की गई है। समारोह के मौके पर महापौर के साथ रहे नगर आयुक्त शंभू कुमार ने कहा कि यूनिफॉर्म पहना कर सभी सफाईकर्मियों के काम कराने का उद्देश्य एकरूपता और अनुशासित कार्य प्रणाली का प्रदर्शन के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के मौके पर पार्षद मनोज कुमार, इंद्रजीत यादव, शकीला खातून, रोहित सिकारिया, दीपक कुमार के साथ सोने लाल गुप्ता, मो. कमरान एवं सिटी मैनेजर अरविन्द कुमार, जुलुम साह, तबरेज आलम आदि की भी सहभागिता रही।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!