बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अयोध्या में

आज उतारेंगे पगड़ी और करवायेंगे अपना मुंडन

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ अयोध्या रवाना हो गये। सम्राट चौधरी अपने माथे पर 21 महीने पहले बंधी पगड़ी 3 जुलाई को श्रीरामलला के चरणों में विसर्जित कर देंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, वे मंगलवार को गोपालगंज में जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक किया और उसके बाद अयोध्या के लिए रवाना हो गये। शाम को वे अयोध्या पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे । बुधवार को अयोध्या में वे प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या जाकर अपनी पगड़ी खोलेंगे और उसे श्रीराम के चरणों में समर्पित कर देंगे। उसके बाद वे अपना मुंडन भी करवायेंगे ।

सम्राट चौधरी के साथ अयोध्या जानेवाले में कई विधायक और मंत्री भी शामिल हैं। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर भी सम्राट चौधरी के साथ अयोध्या रवाने हुए।
सम्राट चौधरी की पगड़ी खूब चर्चा में रही। प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया था कि वे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद ही अपने सिर से पगड़ी हटाएंगे। सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी।

  • Related Posts

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

    Continue reading
    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026