महमदा के रोजगार सेवक का खेग्रामस के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

रोजगार सेवकों ने मनरेगा के दलाल-बिचौलियों को संरक्षण देकर करवाते लूट-खसोट : खेग्रामस

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर। पूसा प्रखंड के अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के कार्यकर्ताओं ने सैदपुर पुल के समीप महमदा के रोजगार सेवक का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभा आयोजित की। सभा की अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष मो. इश्ताक व संचालन खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि महमदा के रोजगार सेवक मनरेगा के दलाल-बिचौलियों को संरक्षण देकर लूट-खसोट करवाते हैं। जो भी लोग मनरेगा योजनाओं में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, फर्जी निकासी को उजागर करते हैं उन पर रोजगार सेवक असामाजिक तत्वों से हमला करवाकर फर्जी केस करवाते हैं। उन्होंने रोजगार सेवक पर कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मौके पर केदार राय ,सद्दाम, जहांगीर, मुख्तार, गुलफाम, राजा कुमार, दिलीप कुमार, मोहम्मद वकील अन्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading
    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    बिहार के जमुई में हुई छेड़छाड़ की घटना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’