पूर्व विधायक बीमा भारती के आवास पर पहुंची पुलिस

पूर्णिया में व्यवसायी की हत्या का मामला 

अभिजीत पाण्डेय

पटना। पूर्णिया में व्यवसायी की हत्या मामले से पूर्व विधायक और आरजेडी नेत्री बीमा भारती के बेटे राजा कुमार का नाम जुड़ गया है। मामले को लेकर पूर्णिया पुलिस ने पटना स्थित बीमा भारती के आवास पर जाकर उनके बेटे के बारे में पूछताछ की है।
पूर्णिया पुलिस मंगलवार को पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे को तलाशते हुए पुलिस उनके आवास पर पहुंची थी। उनके बेटे राजा कुमार का एक व्यवसायी की हत्या के मामले से नाम जुड़ रहा है। ऐसे में अब बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्णिया के रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसके संबंध में बीमा भारती ने आज ही लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। अब पुलिस के दबिश देने से उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इसी बीच रुपौली विधानसभा सीट पर बीमा भारती ने अपना दावा ठोका है। उन्होंने मंगलवार सुबह ही आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से राबड़ी देवी आवास पर पहुंचकर मुलाकात की थी। जिसके बाद बीमा भारती ने बताया था कि रुपौली विधानसभा सीट से मैं या मेरे पति रूपौली चुनाव लड़ेंगे। लालू यादव और तेजस्वी यादव ने अपना आशीर्वाद दे दिया है। आज शाम पार्टी सिंबल दे देगी। लेकिन अब पुलिस की दबिश के बाद उनके लिए नई मुसीबत पैदो हो गई है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?