जीतन राम मांझी ने मंत्रालय मिलते ही ठोंक लिया था माथा, फिर पीएम मोदी के एक वाक्य ने सब कुछ बदल दिया

दीपक कुमार तिवारी

पटना।हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के नेता और सांसद जीतनराम मांझी ने कहा है कि एमएसएमई(सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम) विभाग मिलने के बाद उन्होंने अपना माथा ठोंक लिया था। मांझी की पार्टी को बिहार में एक ही सीट मिली है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाली केंद्र सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया है। एनडीए गठबंधन की सराकर में मंत्री बनने के बाद मांझी अपने विभाग से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में पीएम मोदी ने उन्हें समझा लिया।

गया के मोहनपुर में हिंदुस्तान अवाम मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जीतनराम मांझी के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया था। आयोजित अभिनंदन समारोह में मंच से एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा “जब हम मंत्रालय का लिफाफा खोला तो देखा की एमएसएमई मंत्रालय है। इसे देखकर माथा ठोक लिया कि यह कौन विभाग मिला है।

सभी लोग पीएम से मिल रहे थे। हम मिलकर कहने जा रहे थे कि कौन विभाग मिला है। तभी पीएम ने कहा कि मांझी जी हमने आपको अपनी कल्पना का विभाग दिया है। मेरा यह सपना है उस सपना को पूरा करना है।”
मांझी ने कहा “डॉ. भीम राव अम्बेडकर की कही हुई बातो पर अमल क्यों नही किया जा रहा है। उनकी कही हुई बात थी। कॉमन स्कूलिंग सिस्टम होना चाहिए।

राष्ट्रपति का बेटा हो या भंगी का बेटा सबको शिक्षा एक सामान मिले। यह नही है। अगर हम सिर्फ सांसद होते तो संसद में डंका की चोट पर यह आवाज को उठाते और कहते नहीं तो अम्बेडकर का नाम लेना बंद कीजिए। मंत्री बनने के बाद यह नहीं कह सकते है। हमारे सामने एक ढाल रख दी गई है।”

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार “सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) मौजूदा उद्यमों को सहायता प्रदान करने और नए उद्यमों को प्रोत्साहित करके संबंधित मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के सहयोग से, खादी, ग्रामोद्योग और कयर उद्योग सहित एमएसएमई क्षेत्र की वृद्धि और विकास को बढ़ावा देकर एक जीवंत एमएसएमई क्षेत्र की कल्पना करता है।”

  • Related Posts

    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?