किसी का अहित नहीं, अपनी लकीर बड़ी की : चिराग

भवेश कुमार

पटना । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा हमने कभी किसी का अहित नहीं सोचा, केवल अपनी लकीर को केवल बड़ा किया। ऊपर वाला सब देखता है, इसलिए सब किसी के कर्म का हिसाब देता है।

एलजेपीआर अध्यक्ष दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में पार्टी के समर्थकों, कार्यकर्ताों और नेताओं को संबोधित कर रहे थे।चिराग ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बगैर कोई नेता कुछ नहीं होता है। आप लोग हैं तो हमलोग हैं। हम ये कल्पना करते हैं जब हमारे 5-6 नहीं बल्कि 60-70 सांसद हों, इसके लिए हमे काम करना है।

चिराग ने कहा, पार्टी का नाम, पार्टी का सिंबल और पार्टी का कार्यालय तक छीन लिया गया फिर भी खून पसीने से सींच कर पार्टी को सबने यहां तक लाया है। रामविलास पासवान ने बंगला छाप के नाम से पार्टी की नींव रखी और पार्टी को आगे बढ़ाया, लेकिन इस बार विपरीत परिस्थितियों में काम हुआ। कई विरोधी घात लगाए बैठे थे।

उन लोगों ने पूरी ताकत झोंकी और कुछ अपने भी थे जिसने भीतरघात किया। लेकिन, सब भूल गए कि ये पार्टी राम विलास पासवान जी की पार्टी है। वे भूल गए थे कि इस बार भी पार्टी का नेतृत्व उन्हीं का अंश शेर का बेटा कर रहा है।

चिराग पासवान ने कहा कि एक सांसद वाली पार्टी को पांच सीटें मिलीं। हमने पीएम मोदी की झोली में सभी पांच सीटें दीं। सफलता के बाद विनम्रता भी जरूरी है। अपने पर गर्व करें पर अहंकार कतई न करें। जिसने अहंकार किया उसका पतन हमने देखा। सबने अपने कर्म का फल देखा।

हमने कभी किसी का अहित नहीं सोचा, केवल अपनी लकीर को केवल बड़ा किया। ऊपर वाला सब देखता है, इसलिए सब किसी के कर्म का हिसाब देता है।
चिराग ने आगे कहा अभी लोकसभा का चुनाव एक पड़ाव है, आगे विधान सभा का चुनाव है। चिराग पासवान ने संगठन विस्तार पर जोर दिया। चिराग ने यह भी कहा कि बुलाकर कोई सीट नहीं देगा, पहले अपनी ताकत बढ़ानी होगी।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा