महत्वपूर्ण बातें पब्लिक डोमेन पर जाने से आपसी मनमुटाव और कटुता बढ़ेगी : उपेन्द्र

अभिजीत पाण्डेय
पटना । उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के घटक दलों से निवेदन किया है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम लेकर समीक्षात्मक बैठकों की महत्वपूर्ण बातें पब्लिक डोमेन नहीं जाए। इससे आपसी मनमुटाव और कटुता बढ़ेगा और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव प्रभावित होगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा कि ‘एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से करबद्ध निवेदन है कि ऐसी खबरों को पब्लिक डोमेन में जाने से रोकें-बचें। क्योंकि इस तरह की ख़बरें हमारे आपस में कटुता बना-बढ़ा सकती है। आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति को जन्म दे सकती है। चुनाव परिणाम की समीक्षा अतिआवश्यक है।

परन्तु यह हमारा आंतरिक मामला है। इसका मकसद हमारी कमियां ढूंढ कर मिलजुलकर उसको दूर करना है। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव की फुलप्रूफ रणनीति बनायी जा सके।

आगे उन्होंने लिखा कि ‘सार्वजनिक मंच पर चर्चा हमारे मूल मकसद को ध्वस्त कर सकती है। उधर विरोधी आग में घी डालने के लिए तो बैठा है ही। अतः हम सबको गंभीर होकर अर्जुन की तरह बिहार को फिर से 2005 के पहले वाली स्थिति में ले जाने से रोकने के लिए पुनः एनडीए सरकार की स्थापना के अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

बता दें कि एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को लोकसभा की एक सीट काराकाट मिली थी। काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा खुद चुनाव लड़े थे, लेकिन वो हार गए । इसको लेकर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे हारे नहीं हैं उन्है रणनीति कर हराया गया है।

इसके बाद लालू यादव के जन्मदिन पर उन्होंने बधाई दी। इसको लेकर कई कयास लगाने शुरू हो गए और बिहार की राजनीति में एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा की चर्चा होने लगी है कि क्या वो पाला बदलने की तैयारी कर रही हैं ?

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर