केके पाठक का राजस्व विभाग में हुआ ट्रांसफर

राम नरेश

पटना । बिहार सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। छुट्टी पर चल रहे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को शिक्षा विभाग से हटाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भेज दिया गया है, वहां अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ को अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे अगले आदेश तक निगरानी विभाग की अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

पंकज कुमार पाल को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है. बियाडा के भी प्रभार में रहेंगे।

लोकेश कुमार सिंह वित्त विभाग के संपूर्ण प्रभार दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार को भोजपुर का डीएम बनाया गया है। आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

भोजपुर के डीएम महेंद्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। नवादा के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

आईएएस अधिकारियों के तबादला की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा