38 लाख हड़पने के लिए पुलिस को दी लूट की सूचना, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। पैमेन्ट एक बैंग में लेकर दिल्ली से परीचौक नोएडा हाईवे से 38 लाख पचास हजार रुपये का पेमेंट किसी को देने जा रहे युवकों को लालच आ गया और रकम हड़पने के लिए पुलिस को लूट की सूचना दे दी। कैश लूट की सूचना से नोएडा पुलिस ने हडक़ंप मच गया। सूचना के बाद सक्रिय हुई फेज टू पुलिस ने चंद घंटे में ही स्वॉट टीम की मदद से घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की सूचना देकर हड़पे गए 38 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए।

सेंट्रल जोन के एडीसीपी कठेरिया ने बताया कि मंगलवार शाम को डायल-112 पर एक कैश लूट की सूचना दी गई थी। जिसमें फोन करने वाले ने बताया था कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर परी चौक जाते वक्त बाइक सवार दो बदमाश उससे पैसों से भरा बैग लूट ले गए। जिसमें करीब 38 लाख रुपए है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फेज टू थाना प्रभारी विध्यांचल तिवारी और स्वॉट टीम प्रभारी ने पीडि़तों रोहिणी सेक्टर-20 दिल्ली निवासी अशोक व नांगलोई दिल्ली निवासी सुनील कुमार पांडेय से पूछताछ की। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने घटना का समय दोपहर 3 बजे बताया और पुलिस को शाम छह बजे सूचना दी। पुलिस को शक होने पर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें लूट या बाइक सवार बदमाश जैसा कोई फुटेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। दोनों ने कथित लूट का सच बयां दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी अशोक कुमार और सुनील कुमार और इन दोनों ने अपने एक साथी सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी सिकंदर जिसे पैसे दिए गए उसे गिरफ्तार किया। प्लानिंग के तहत सिकंदर जिस स्कूटी से आया था उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। ताकि पुलिस स्कूटी को ट्रेस नहीं कर सके। तीनों ने साथ मिलकर अपने मालिक के पैसे को गबन किये और पुलिस व मालिक को लूट की झूठी सूचना दे दी।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

    ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार